फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिसंबर में शराब बिक्री में प्रदेश में अव्वल रहा अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिसंबर महीने में शराब प्रेमियों ने अमरोहा को प्रदेश में पहले पायदान पर पहुंचाया है। शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से अमरोहा सूबे में पहले पायदान पर रहा है। दिसंबर माह में देशी शराब ही लक्ष्य से 59 फीसदी अधिक बिक गई।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के अनुसार जिले में देशी शराब की 121, विदेशी शराब की 46 तथा बियर की 44 दुकानों का संचालन होता है। इसके अलावा दो मॉडल शॉप भी हैं। दिसंबर का सर्द महीनों आबकारी विभाग के राजस्व के लिए गर्माहट भरा रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 में जहां 11785 पेटी बियर की बिक्री हुई थी, वहीं दिसंबर 2023 में सर्द मौसम के बाद भी 20228 बियर की पेटी बिक्री के साथ 192 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वहीं बिजनौर ने जहां पिछले साल 24609 पेटी की बिक्री थी, तो अबकी बार 33652 पेटी के साथ 155 प्रतिशत की बढ़ोतरी हासिल की है। मुरादाबाद में साल दिसंबर 22 में 28001 पेटी बियर की बिकी थी, वहीं अबकी बार कुल 19620 पेटी ही दिसंबर में बिक सकी हैं।
विदेशी शराब की 12969 पेटी दिसंबर 2022 में अमरोहा में बिकी थी, तो दिसंबर 23 में 19237 पेटी के साथ 151 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की। संभल ने पिछले साल 9178 पेटी बेची तो इस बार 11866 के साथ 130 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सूबे में 19 वें स्थान पर रहा। बिजनौर पिछले साल 38315 की तुलना में 43414 पेटी बेचकर 116 फीसदी बढ़ोतरी के साथ प्रदेश में 58 वे स्थान तथा रामपुर 10081 की तुलना में इस बार 10866 पेटी बेचकर 109 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की। मुरादाबाद पिछले साल दिसंबर की 49790 पेटी की बिक्री तुलना में इस बार 44280 पेटी ही बेच सका। देशी शराब की ब्रिकी में अमरोहा ने सूबे में 20वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

दिसंबर में 395485 लीटर बिक्री के सापेक्ष 629325 लीटर शराब बेच दी। रामपुर 455744 लक्ष्य के सापेक्ष 679158 लीटर बिक्री के साथ मंडल में दूसरे, 725604 लीटर लक्ष्य के सापेक्ष 861001 लीटर बिक्री के साथ मुरादाबाद के साथ तीसरे, 1045737 लीटर लक्ष्य के सापेक्ष 1235735 बिक्री के साथ बिजनौर चौथे तथा 591585 लीटर लक्ष्य के सापेक्ष 650562 लीटर बिक्री कर संभल मंडल में चौथे स्थान पर रहा है। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि अमरोहा ने पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दिसंबर में सात करोड़ का अधिक राजस्व हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें