चर्चा है कि राम और रावण का किरदार निभा रहे कलाकारों में पहले से किसी बात पर खींचतान चल रही है। विजय दशमी पर मंचन के दौरान रावण का धक्का लगने से राम का संतुलन बिगड़ गया। राम रूपी कलाकार ने इसे पुरानी खींचतान का असर माना। देखते देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। कमेटी के लोगों ने मंच पर पहुंच कर दोनों को अलग-अलग किया। समझाकर रामलीला मंचन पूरा कराया गया। उधर, ग्राम प्रधान ओमकार सैनी ने बताया कि गांव के लोग ही रामलीला का मंचन करते हैं। रावण व राम बने कलाकारों के बीच मंचन के दौरान धक्का मुक्की हो गई, जिसपर समझाकर मामला शांत करा दिया गया। अब किसी तरह का विवाद नहीं है।