फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के शैक्षणिक संस्थाओं में रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

द आर्यंस स्कूल जोया में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में राखी शुभकामना कार्ड निर्माण, राखी बनाओ, राखी थाली सजावट व देशभक्ति पूर्ण गानों पर नृत्य आदि अंतर सदन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रतियोगिता में रंग बिरंगी राखी बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसमें किंडर कार्टन से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने बीज, रंगीन पेपर, फैंसी सामग्री और फेवीकोल आदि की सहायता से राखी शुभकामना कार्ड तैयार किए।
जिसमें हरीश गुप्ता गुप्ता समेत 13 ने पहला, ऋषिका दुबे समेत नौ ने दूसरा, आरन्या अभिनव समेत दस ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 3 से 10 तक की छात्राओं ने घर पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सामग्री से मनमोहक राखियों का सृजन किया। जिसमें श्रेष्ठ सृजन कौशल के आधार पर यक्षी समेत 16 ने पहला, नंदिनी समेत 16 ने दूसरा अवनी समेत 16 ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कक्षा 11 और 12 की छात्राओं ने रंगीन पेपर, फूल, चावल, कुमकुम और पाउडर आदि विभिन्न वस्तुओं का उपयोग करके सुंदर व आकर्षक राखी थाली को सुसज्जित किया। जिसमें खुशी समेत तीन ने, ज्योति ने दूसरा, शांभवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंतर सदन प्रतियोगिता में देशभक्ति गीतों से सुंदर व भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जिसमें अग्रिम सदन के छात्र-छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पहला, अतुल्य और अपराजित ने संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य आदेश सिंह, प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, चौधरी हरपाल सिंह, निदेशक अमन लिट्ट, गौरव चौधरी, सुनीता चौधरी, अजीत सिंह, ममता, मरियम आदि मौजूद रहे। वहीं शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, चेयरमैन विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें