फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ग्रेटर नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के उत्पादों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के उत्पादों की धूम है। यहां से ओडीओपी में शामिल ढोलक, हैडीक्राफ्ट व रजाई के अलावा जैविक उत्पादों के स्टॉल भारतीयों के साथ-साथ विदेशियों को भी खूब लुभा रहे हैं।
25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया जा रहा है। इसमें 70 देशों के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अमरोहा के उद्यमियों ने भी अपनी जगह बनाई है। अमरोहा से एमजीए डिजाइन, हेमलता हैंडीक्राफ्ट, रियलटाइम बायोमेट्रिक्स, फ्लो बॉल प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश वूलेन प्राइवेट लिमिटेड, कामाक्षी पेपर मिल व प्रखंड बायो एनर्जी ने ट्रेड शो में अपनी भागीदारी की है। जिसमें अमरोहा की ढोलक व जैविक उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन


खूब भा रहे जैविक उत्पाद
जिले की प्रगतिशील महिला किसान व प्रखंड बायोएनर्जी की संचालिका हितेश चौधरी ने जैविक उत्पादों की स्टॉल लगाई है। इसके साथ ही उन्होंने मोटे अनाज से तैयार उत्पाद भी वहां रखे हैं। हितेश चौधरी के अनुसार उनकी स्टॉल पर बाजरे व मोटे अनाज का आटा, मल्टीग्रेन आटा, जैविक हल्दी, लेमन ग्रास टी, लेमन ग्रास फिनाइल, कंगनी व रागी से तैयार बिस्किट, बाजरे का नमकीन व प्राकृतिक शहद लोगों को खूब भा रहा है। जैविक उत्पादों के साथ ही उनकी पैकिंग भी पर्यावरण के अनुकूल ही की गई है। उनका स्टाॅल एग्रीकल्चर विभाग के हॉल संख्या चार में लगी है।
विज्ञापन


अमरोहा की ढोलक भी आ रही पसंद
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के ओडीओपी में शामिल ढोलक भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। ढोलक निर्माता हेमलता हैंडीक्राफ्ट के मालिक दीपक अग्रवाल ने ट्रेड शो में ढोलक की स्टॉल लगाई है। उन्होंने बताया कि अमरोहा ढोलक वहां खूब पसंद की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो ने छोटे व बड़े उद्यमियों को एक वैश्विक मंच दिया है। जिसका उद्यमियों को खूब फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें