फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की बेटी का दर्द: बालिग हूं, प्रेमी से कर ली शादी, पापा ने मेरे ससुर को कर लिया अगवा, मुझे भी खतरा

Wed, 16 Nov 2022 07:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले के एक गांव निवासी पुलिसकर्मी की तैनाती बदायूं में है। 8 नवंबर को उनकी बेटी लापता हो गई थी। लिहाजा पुलिसकर्मी ने 11 नवंबर को बदायूं के सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन बुधवार को युवती ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन
प्रेम विवाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से लापता पुलिसकर्मी की बेटी ने प्रेमी के साथ शादी कर ली। बुधवार को उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी जान को खतरा बताया है। बोली वालिग हूं अपनी मर्जी से शादी की है। लेकिन मायके वालों ने ससुर का अपहरण कर लिया है। युवती ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

अमरोहा जिले के एक गांव निवासी पुलिसकर्मी की तैनाती बदायूं में है। 8 नवंबर को उनकी बेटी लापता हो गई थी। लिहाजा पुलिसकर्मी ने 11 नवंबर को बदायूं के सिविल लाइन्स थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लेकिन बुधवार को युवती ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल किया है। उसने कहा कि वह बालिग है...अपने प्रेमी अजय पंवार निवासी गांव जगा नगला थाना डिडौली के साथ चली गई थी। दोनों बालिग हैं।

उसने आगे बताया कि उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली है। आरोप लगाया कि मायके वालों ने ससुर का अपहरण करा लिया है। हमारी जान को खतरा बना हुआ है। युवती ने पुलिस सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

सीओ सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि युवती और उसका प्रेमी अमरोहा जनपद के रहने वाले हैं। लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पत्र मिलने के बाद आगे कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें