कासिम खुद को पुलिस में दरोगा बताता था। उसने बैंक से लोन दिलाने का विश्वास दिलाया और नसरीन जहां के नाम पर 10 लाख रुपये का लोन कराने का झांसा देकर हाई स्कूल, इंटर की अंकतालिका प्रमाण पत्र ले लिए। जिसके बाद पेटीएम ओर गूगल पे के माध्यम से 55 हजार रुपये भी ठग लिए। लेकिन आज तक लोन नहीं मिला। दंपति ने अपने रुपये मांगे तो टालमटोल करता रहा। रुपये वापस करने का ज्यादा दबाव बनाने पर उसने साफ इंकार कर दिया।
अधिकारियों से शिकायत करने पर पति अली वारिस सैफी को जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दे रहा था। नसरीन जहां ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। इस मामले में कासिम के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज, और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
सीओे के मुताबिक, जांच करने पर पता चला कि कासिम पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता है और खुद को दरोगा बताकर शहर के लोगों को रौब दिखाता है। शनिवार को कासिम वर्दी पहनकर आजाद रोड पर घूम रहा था। तभी नगर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।