फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: राजा रानी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित, यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 05 Feb 2023 12:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कई ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इंजीनियरों को बुलाकर पैनल के फैलियर को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पैनल फेल होने की वजह से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। जिस कारण ट्रंबा पैसेंजर, राजा रानी एक्सप्रेस सुपरफास्ट, दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी, आलाहजरत ,मालगाड़ी समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। रेलवे स्टेशन पर एकाएक कई ट्रेनें रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


कई ट्रेनों के चलते बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। फिलहाल रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी और इंजीनियर पैनल की खामी को दुरुस्त करने में जुटे हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8:23 पर अचानक पैनल फेल हो गया है। जिस कारण सिग्नल नहीं मिलने चलते दिल्ली और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली सभी ट्रेनों का संचालन रुक गया। कई ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। इंजीनियरों को बुलाकर पैनल के फैलियर को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन









 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें