फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: गांधी मूर्ति पर गूंजा राष्ट्रीय गान, लोग बोले: मां तुझे प्रणाम, एमएलसी ने किया ध्वजारोहण

Tue, 15 Aug 2023 03:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर ध्वजारोहण किया गया। इसमें शहर के सभी गणमान्य मौजूद रहे। भारत माता की जय के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। 
विज्ञापन
अमरोहा में कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मूर्ति चौराहे पर ध्वजारोहण व सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। एमएलसी हरी सिंह ढिल्लो ने झंडा फहराया। इसमें बड़ी तादाद में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


सुबह से ही शहर के व्यापारी, कारोबारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य लोगों का गांधी मूर्ति पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। एमएलसी ढिल्लो बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला मौजूद रहे।

एमएलसी ने 10:15 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी और शहर भर से आए लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया। जन गण मन गुनगुनाहट से माहौल देश भक्ति में हो गया। इससे पहले शहरवासियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारत माता की जय, अमर शहीदों की जय के नारे लगाए। देश भक्ति के तराने गुनगुनाए तो माहौल भक्ति में हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें