फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बंद कमरे में पड़ा मिला सड़ा-गला शव, बदबू उठने पर चला पता; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 28 Apr 2023 11:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव समनपुर निवासी राजेंद्री देवी का गजरौला के बसंत विहार में मकान है। जिसकी ऊपरी मंजिल पर मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी 47 वर्षीय सतीश रहता था। आस पास के लोगों का कहना है कि सतीश भिक्षा मांगने का काम करता था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के धनौरा थानाक्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी सतीश का शव गजरौला के बसंत विहार मोहल्ले में एक कमरे में मिला। कई दिन पुराना शव सड़-गल चुका था। उससे बदबू उठ रही थी और शव में कीड़े चलने लगे। घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब पड़ोसी युवक छत पर कबूतरों को दाना डालने गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाला। परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव समनपुर निवासी राजेंद्री देवी का गजरौला के बसंत विहार में मकान है। जिसकी ऊपरी मंजिल पर मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी 47 वर्षीय सतीश रहता था। आस पास के लोगों का कहना है कि सतीश भिक्षा मांगने का काम करता था। आस पास के लोगों ने बताया कि वह कई दिन से दिखाई नहीं दे रहा था। मगर इस पर कोई गौर भी नहीं करता था। कारण उसके आने का कोई निश्चित समय नहीं था।

शुक्रवार की सुबह पड़ोसी सोनू छत पर कबूतरों को दाना डालने गया। इस बीच राजेंद्री देवी के मकान से आ रही बदबू से परेशान सोनू की नजर उधर पड़ी तो सतीश का शव फर्श पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उसका शव सड़ चुका था। पुलिस और आस पास के लोगों के मुताबिक शव में कीड़े चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें