फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल किए

Mon, 06 Feb 2023 04:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली क्षेत्र एक गांव में ननिहाल में रह रही युवती को शादी का झांसा देकर गांव के ही युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया और दुष्कर्म किया। तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनकी 20 वर्षीय बेटी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्थित अपनी ननिहाल में रहती है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने तीन साल पहले उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। 

आरोपी ने दोनों के अश्लील फोटो भी खींच लिए थे। पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। शादी करने का जिक्र करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत डिडौली पुलिस से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में आरोपी सानू के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें