फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शव डेयरी में रख परिजनों ने उठाई जांच कराने की मांग, मौत को बताया संदिग्ध

Fri, 11 Nov 2022 08:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)।

सार

शुक्रवार को हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुचेसर चौपला निवासी ग्रामीण गांव के युवक प्रियाशु का शव लेकर हसनपुर रोड स्थित उमंग डेयरी में पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराकर लाए थे। परिजनों ने उसका शव डेयरी परिसर में रख दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्टमार्टम के बाद हेल्पर का शव परिजनों ने उमंग डेयरी में रख मौत के मामले की जांच कराने की मांग उठाई। धरने पर बैठे परिजनों ने कहा कि प्रियाशु की मौत डेयरी परिसर में की गई। डेयरी के अधिकारी और पुलिस दीवार व टैंकर के बीच कुचल जाने से मौत की बात कह रहे हैं, लेकिन उनको मौत संदिग्ध लग रही है। सीओ ने परिजनों को समझाया। आश्वासन दिया कि वह जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुचेसर चौपला निवासी ग्रामीण गांव के युवक प्रियाशु का शव लेकर हसनपुर रोड स्थित उमंग डेयरी में पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराकर लाए थे। परिजनों ने उसका शव डेयरी परिसर में रख दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिजनों ने कहा कि प्रियाशु दूध के टैंकर पर हेल्पर था। डेयरी परिसर में बृहस्पतिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस और डेयरी अफसरों ने दीवार व टैंकर के बीच आ जाने से उसकी हादसे में मौत होने की बात कही थी। शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था।

परिजनों ने कहा कि प्रियाशु की मौत का कारण संदिग्ध लग रहा है। हादसे में मौत की बात उनके गले नहीं उतर रही। इसलिए उसकी मौत कैसे हुई, इसकी सही से जांच कराई जाए। मृतक के परिजनों को डेयरी से आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग की।शव डेयरी परिसर में रखने की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस के साथ सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को मामले की जांच करने का भरोसा देकर समझाया। कहा कि वह जो भी तहरीर देंगे, उसी के आधार पर जांच कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद परिजन शव को लेकर चले गए। परिजनों में अभिषेक, शीला, मुनेश देवी, रेनू, पूनम, माया, राखी, बवीता, राजो देवी, विनोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन


टैंकर चालक है पुलिस हिरासत में
हेल्पर प्रियाशु की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। मृतक के पिता प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने टैंकर चालक गौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कुचेसर के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण युवक की मौत हो जाने का केस दर्ज किया था। इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने बताया कि युवक हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

युवक की मौत डेयरी परिसर में जरूर हुई, लेकिन इससे डेयरी का कुछ लेना देना नहीं है। वह न तो डेयरी में काम करता था और न ही डेयरी की तरफ से रखा गया था। उसके परिजनों को समझा दिया गया। इसके बाद भी गाड़ी मालिक को बुलाया गया है।
विज्ञापन

- धीरेंद्र सिंह एचआर उमंग डेयरी गजरौला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें