फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करने पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। नगर के एक मुस्लिम अधिवक्ता को सोशल मीडिया पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करने पर कट्टरपंथियों ने बेहद अश्लील टिप्पणी करते हुए निशाने पर ले लिया। यही नहीं मुस्लिम अधिवक्ता की पोस्ट पर हिंदू देवी-देवताओं के लिए भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। अधिवक्ता को इस्लाम से खारिज किए जाने की धमकी दी गई है। इस पर अधिवक्ता ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी शाहनवाज अधिवक्ता है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन करते हुए लोगों ने पूरी शान से तिरंगा लहराने की अपील की थी। उनकी पोस्ट पर अली करामात नाम से किसी युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए इस्लाम से खारिज किए जाने की चेतावनी दी। अली करामात ने अधिवक्ता के लिए बेहद अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। हिंदू देवी-देवताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।
अधिवक्ता ने अली करामात की ओर से की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट लेकर थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। शाहनवाज का कहना है कि अली करामात की टिप्पणी से वह और उसके परिजन डरे हुए हैं। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें