हसनपुर/उझारी/सैदनगली। सावन के आखिरी सोमवार पर कांवड़ लेकर ब्रजघाट से लौट रहे शिवगंगा सेवा समिति से जुड़े कांवड़ियों का हसनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम की ओर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भंडारे के आयोजन किया गया। जहां जलपान एवं विश्राम के बाद कांवड़ियों के कदम गंतव्य की ओर बढ़े।
ताजर्गान के सामने रविवार को कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष खत्री मनोज टंडन, जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हिलाल अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, शाबुद्दीन, नफीस, शानेआलम, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, राहुल मित्तल, युवा जिला अध्यक्ष समीर खान, मतलूब अहमद, विशालदीप, वकील अहमद, हमजा आदि मौजूद रहे। उधर, ब्रजघाट से जल लेकर लौट रहे शिव गंगा सेवा समिति के सैकड़ों भक्तों का संयोजक पंचू अग्रवाल के नेतृत्व में देररात स्वागत किया गया। यहां व्यवस्था प्रमुख स्वामी अग्रवाल, अभय त्यागी, पद्मेश चंद्र गुप्ता, पप्पू, विजय चौधरी, रामवीर सैनी, विक्की, सचिन, कुलदीप कुमार, धीरज गुप्ता, नीतू वर्मा रहे। उझारी में भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया।