गोली लगने से घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसकी सुरक्षा में रेहरा थाने में तैनात दरोगा अनूप सिंह, सिपाही कपिल कुमार और सुनील कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आरोपी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। बताते हैं की रात करीब तीन बजे तीनों पुलिसकर्मी सो गए। तभी आरोपी धीरज उर्फ अजय उर्फ इमरान खान हथकड़ी समेत अस्पताल से फरार हो गया।
आंख खुलने पर सुरक्षा में तैनात तीनों पुलिसकर्मी अचंभित रह गए। उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी विजय कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। एसपी आदित्य लांग्हे और एएसपी राजीव कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंच कर जांच पड़ताल की। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई।
जिसके बाद एसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी की तलाश में जुट गई। कई घंटे की छानबीन के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। एसपी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने वाले रहरा इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा, दरोगा अनूप सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कपिल कुमार को निलंबित कर दिया है।