अमरोहा। लोगों की लापरवाही का ही नतीजा है कि कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी सात साल की बालिका समेत 18 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। इसी के साथ जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शुक्रवार को करीब 600 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अमरोहा ब्लाक क्षेत्र में तीन, धनौरा में 9, गजरौला में एक, रहरा में एक, हसनपुर में 3 और जोया में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
उन्होंने बताया कि संक्रमित मिले लोगों की उम्र 7 से लेकर 62 साल तक की है। इसमें धनौरा सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा 7 महिलाएं भी शामिल हैं। सीएमओ के मुताबिक सभी संक्रमित्रों को होम आइसोलेट किया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार कराया जा रहा है।