फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महिलाओं समेत 28 लोग और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शनिवार को दो बालक और चौदह महिलाओं समेत 28 लोग और संक्रमित मिले हैं। इसमें जोया सीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। छह माह बाद 28 लोगों का एक साथ पॉजिटिव निकलना पहला मामला है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि शनिवार सुबह आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 26 लोग संक्रमित पाए गए। दो लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में सबसे अधिक जोया के 13 मरीज मिले हैं। मंडी धनौरा में पांच, हसनपुर में दो और अमरोहा में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना के मरीजों में 10 और 11 साल के दो बालक और 14 महिलाएं शामिल हैं।
जोया सीएचसी में चार स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर डॉक्टरों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। किसी भी मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। सर्विलांस टीम लगातार मरीजों से बात कर उनका हालचाल पूछ रही है। वहीं पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें