फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जर्जर हुईं सड़कों को मरम्मत का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिछले दिनों की तेज बारिश ने शहर की प्रमुख सड़कों की हालत खस्ता कर दी है। जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। पहले से मौजूद गड्ढे गहरे हो गए हैं। नतीजे में जख्मी सड़कें राहगीरों को हादसों के घाव दे रही हैं।
विज्ञापन

हल्की बारिश में सड़कों पर जलभराव हो जाता है। यहीं नहीं नगर पालिका की ओर से सड़कों पर मौजूद गहरे गड्ढों, खुले मैनहोल को कवर करने की कोशिश भी नहीं हुई है। जलभराव के समय सड़कों के गहरे गड्ढे, खुले मैनहोल व सड़क की अन्य कमजोरियां हादसों का कारण बन सकती हैं।
बारिश के से जर्जर हुईं इन सड़कों को मरम्मत का इंजतार है। बुधवार को पड़ताल के दौरान बीएसए कार्यालय रोड, अमरोहा से धनौरा मार्ग और लकड़ा बाजार में सड़क की हालत खस्ता मिली। उखड़ी और गड्ढा युक्त सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हादसे का सबब बन रही हैं। कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों से लकड़ा बाजार में सड़क टूटी हुई है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही सड़क तालाब बन जाती है। यहां पर ई रिक्शा पटलने की बजह से आए दिन लोगों को चोटिल हो जाते हैं। इसके बाद भी पालिका ध्यान नहीं दे रही है। - कुंवर सिंह, दुकानदार।
नगर पालिका की अनदेखी के कारण लोगों को टूटी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ये सड़क करीब दस वर्ष पहले बनाई गई थी। उसके बाद से ही सड़क धीरे-धीरे टूटती जा रही है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की मरम्मत के लिए से कहते हैं तो नगर पालिका के अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं।- शमशेर सिंह, दुकानदार।
बरसात के मौसम में सड़क की हालत बहुत खराब हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाने की बजह से लोग अंदर बाजार में नहीं जा पाते। पालिका ने नाले तो बनवा दिए, लेकिन पानी का रुख नहीं बदला। नाला पूरी तरह से चौक हैं। इसी करण थोड़ी सी बारिश में ही सड़क टूटी जा रही है। पालिका को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।- गोविंद, दुकानदार।
लकड़ा बाजार में टूटी सड़क से दुकानदार परेशान है। धनौरा की तरफ से आने वाले ग्रामीण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंद्रह से बीस मीटर की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जो हादसे का सबब बन रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं।-रमेश सैनी, जूस विक्रेता।
नगर की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। जहां पर लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण लोग हादसे का शिकार होते हैं। नगर पालिका की ओर से सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा। टूटी सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे हैं। इसे पालिका की लापरवाही कहें या अनदेखी।- शुएब अख्तर, दुकानदार
शहर में सड़कों के निर्माण क4राए जा रह हैं। सड़कों में गड्ढे भी भरवाए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई सड़क टूटी हैं तो उनकी मरम्मत कराई जाएगी।-डॉ.बृजेश सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें