फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दे दो सरकार: अमरोहा में लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा- पैदल निकलना तक मुश्किल है, कोई सुनता ही नहीं

Thu, 04 Aug 2022 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि सड़क बनवाने की मांग को लेकर कई बार चेयरमैन व सभासद को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में कच्ची के विरोध में नगर के मोहल्ला जयओम नगर बाशिंदों ने नगर पालिका पहुंचकर प्रदर्शन किया। पालिका अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। ईओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका पहुंचे जयओम नगर मंदिर वाली गली के लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बनारसी रामप्रसाद के मकान से मनोज के मकान तक करीब 75 मीटर की सड़क कच्ची है। जो करीब 10 वर्षों से कच्ची पड़ी हुई है। हल्की बरसात में भी यहां कीचड़ हो जाता है। जलभराव की समस्या रहती जाती है। लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। बच्चे कीचड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें