फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आधार से लिंक होगी मतदाता सूची, एक अगस्त से शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भगवान शरण ने बताया कि मतदाता सूची अब आधार कार्ड से लिंक होगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग के आदेश पर निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर एकत्र किए जाने की कार्रवाई एक अगस्त से शुरू होगी। साथ ही फार्म-बी ऑनलाइन nvsp.in पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रमाण के साथ समर्पित मतदाता, मतदाता पोर्टल, एप पर ऑनलाइन फार्म-6बी भर सकता है। यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकता है। स्व प्रमाणीकरण के बिना मतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फार्म ही ऑनलाइन जमा किया जाएगा। अभियान के दौरान बीएलओ, ईओ या अधिकृत किसी भी अधिकारी के माध्यम से ऑफलाइन फार्म जमा कराने के लिए समुचित मात्रा में फार्म उपलब्ध कराने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए अगस्त माह में 2 तिथियां यथा-07 अगस्त, 21 अगस्त दिन रविवार को विशेष कैंप आयोजन के लिए निर्धारित किया गया है। यह कैंप प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों पर किया गया है, जहां पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नंबर भरकर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते हैं। आयोग द्वारा चार तिथियां 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें