हसनपुर/रहरा। भाकियू टिकैत की पंचायत में तहसील अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सांथलपुर गोशाला में भ्रष्टाचार की वजह से गोवंश पशुओं की मौत हुई। प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए। साथ ही कहा कि विरोध के बावजूद भी नलकूपों पर बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं।
मंगलवार को मंडी समिति में आयोजित पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाया है। मांग कि दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस किए जाएं। ग्राम पूठी में मेवाराम ने भूमि संबंधित प्रार्थना पत्र पंद्रह दिन पहले एसडीएम को दिया था। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। किसानों के विरोध के बावजूद भी नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह, मंगल सिंह, सीता आर्य, आशा देवी, मुख्तार सिंह, ब्रजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सागर सिंह, श्याम सिंह, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, रहरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत हुई। तहसील अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए। बिजली की समस्या से निजात पाने के लिए चचौरा बिजलीघर को शीघ्र शुरू कराया जाए। किसानों के नलकूपों पर मीटर ना लगाए जाएं। कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से सांथलपुर गोशाला में गोवंश पशुओं की मौत हुई। जिसकी न्यायिक जांच कराई जाए। यहां टीटू त्यागी, हरिओम, सुभाष शर्मा, बाबूराम त्यागी, सुरेश सिंह, महावीर सिंह, फूल सिंह, टेकचंद, करण सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।