फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा सी ने अमरोहा ए को 99 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएसए मुरादाबाद द्वारा आयोजित अंडर-14 क्रिकेट लीग में द आर्यन स्कूल जोया के मैदान पर अमरोहा ए और अमरोहा सी के बीच मुकाबला खेला गया। ये मुकाबला अमरोहा सी ने 99 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

अमरोहा सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 288 रन बनाए। टीम के लिए समर्थ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95, काव्य ने नाबाद 79 व मोहम्मद अरीब ने 70 रन बनाए। गेंदबाजी में अमरोहा ए के लिए योगेश पाल ने 2 व ग्रीक ने 1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा ए ने 34.4 ओवर में 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए योगेश पाल ने 52, हर्ष सिंह ने 50 व दीपांशु ने 50 रन बनाएं। गेंदबाजी में अमरोहा सी की तरफ से मानित चौधरी ने 4, बिलाल ने 3 और आजाद सिंह, ललित व अमान ने 1-1 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला अमरोहा सी ने 99 रन से अपने नाम किया। अंपायर की भूमिका मोहम्मद रिहान, सतीश गौतम ने निभाई जबकि स्कोरर विवेक रहे। इस दौरान अमन लिट, मोहम्मद हसीन, चमन सिंह, पंकज चौधरी, मोहम्मद अहमद, नासिर अली, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें