फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय हुआ अमरोहा: साधकों ने किया योगासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिलेभर में दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मिनी स्टेडियम में आयोजित हुए योग शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर योगाभ्यास किया। शिविर में योगसाधकों ने मानसिक एवं शारीरिक विकास में योग की महत्ता का संदेश भी दिया। योग स्वयं एवं समाज के लिए विषय की थीम पर आयोजित हुए योग शिविर में जिले के नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद भी शामिल हुए।
विज्ञापन

आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में विशाल योग शिविर का आयोजन हुआ। शासन की और से नामित आईएएस अफसर रणवीर प्रसाद शिविर ने शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। योगाभ्यास के दौरान शुरु हुई हल्की बारिश के बीच भी अधिकारियों एवं वहां मौजूद लोगों ने योग का आनंद लिया। योगाचार्य नितीश भारद्वाज व शालू ने मौजूद लोगों को अलग-अलग विधाओं में योगाभ्यास कराया।
नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि एक स्वस्थ मानव के शरीर के विकास के लिए योग का महत्वपूर्ण स्थान है। योग से मन को शांति व निरोगी काया मिलती है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अनेक बीमारियों को भी दूर भगा सकते हैं। कहा कि भारत के साथ-साथ तमाम देशों ने योग के महत्व को समझा है। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मौजूद सभी लोगों से नियमित जीवन में भी योग को अपनाने पर जोर दिया। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों समेत सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों एवं निजी संस्थाओं में भी योग शिविरों का आयोजन किया गया। वहीं नौगांवा सादात तहसील में योग किया। बाद में पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
मिनी स्टेडियम में आयोजित हुए योग शिविर में एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, डिप्टी कलेक्टर पुष्कर नाथ चौधरी, मसीहा नजम, पालिका अध्यक्ष शशि जैन, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. एसपी सिंह, सीवीओ डॉ. खुशीराम, जिला दिव्यांगजन अधिकारी शिखा शर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अलका चौधरी आदि मौजूद रहे।
-
बारिश के चलते हुई परेशानी
योग शिविर के आयोजन से ऐन पहले हल्की बारिश शुरू हो गई। जिसके चलते मिनी स्टेडियम के मैदान गीला हो गया। जिसके चलते बाद में कलक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजन की योजना तैयार की गई। लेकिन कुछ देर बाद ही बारिश के रुकने पर मिनी स्टेडियम के मैदान में साधकों ने योगाभ्यास का आनंद लिया।


डायट में भी आयोजित हुआ योग शिविर
अमरोहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बुढ़नपुर जनपद अमरोहा में योगाचार्य महेश कुमार और डॉ रेनू वड्डा ने योगासन कराए। योगाचार्य महेश कुमार ने सभी को प्रतिदिन योग के लिए प्रेरित करते हुए योगाभ्यास करते समय बरतने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। योग शिविर में डायट प्राचार्या रीतू गोयल, प्रवक्ता रवि यादव, अंकुर, सुधांशु, नीशू चौधरी, श्रेयस यादव, राहिल जहां, रमाशंकर समेत बीटीसी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
-

द आर्यंस में भी किया गया योगाभ्यास
जोया। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के माैके पर शुक्रवार को द आर्यंस जोया में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि मीनाक्षी सिंह व डॉ. प्रांजल मिश्रा ने वहां मौजूद लोगों को योग की महत्ता के बारे में बताया। योग प्रमुख किरण चौधरी ने ग्रीवा चालन, स्कन्ध चालन, सूर्य नमस्कार, ऊर्ध्व ताड़ासन, भूमि नमस्कार, सूर्य नमस्कार, चक्रासन, त्रिकोणासन, मकरासन, भुजंगासन आदि का अभ्यास कराया। शिविर में विद्यालय प्रबंधक चौधरी हरपाल सिंह,अनिल कुमार सिंह व निदेशक अमन लिट्ट तथा गौरव चौधरी, प्रधानाचार्य आदेश सिंह, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा भी योग शिविर में भाग लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें