अंडर-14 इंटर क्लब क्रिकेट लीग टूर्नामेंट-2022 में दूसरे दिन भी दो मैच खेले गए। अमरोहा बी ने अमरोहा सी को मात दी तो दूसरे मैच में संभल ने अमरोहा ए को हराया।
डीएसए मुरादाबाद क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मुकाबला डीएनएस क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर अमरोहा बी और अमरोहा सी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अमरोहा सी ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। अमरोहा बी ने खेलते हुए 36 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम अमरोहा सी 36 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह यह मुकाबला अमरोहा बी ने 31 रन से अपने नाम किया।
दूसरा मैच द आर्यन क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर अमरोहा ए ओर संभल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अमरोहा ए ने पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संभल ने ओवर 29.4 में 9 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। पहले मैच में अंपायर की भूमिका रिजवान मलिक, सिद्धार्थ शर्मा ने निभाई तो स्कोरर अब्दुल रज्जाक रहे। दूसरे मैच मेें अंपायार की भूमिका सचिन, यश चड्डा ने निभाई जबकि स्कोरर सतीश गौतम रहे। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी एव डीएसए सचिव विजय गुप्ता, अमरोहा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट संयोजक अमन लिट, डीएनएस के कोच मोहम्मद हसीन (बादशाह), द आर्यंस के कोच चमन सिंह आदि मौजूद रहे।