फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sat, 16 Jul 2022 12:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर(अमरोहा)
विज्ञापन
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव जेबडा में अवैध रूप से बने धार्मिक स्थल पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यहां पर सामूहिक रूप से नमाज का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। एसडीएम एवं सीओ ने कई बार गांव पहुंचकर लोगों से गांव में नई परंपरा ना डाले जाने की अपील की थी। जांच पड़ताल के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी यहां सामूहिक नमाज को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो कार्रवाई का निर्णय लिया गया। शनिवार सुबह को जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देश पर भारी पुलिस एवं पीएसी बल व राजस्व टीम के साथ उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार द्वारा ग्राम जेवड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मदरसे को जेसीबी चलाकर गिराया गया। 
उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा संचालित किया जा रहा था और नमाज भी पढ़ी जा रही थी। उन्होंने बताया कि पहले यह मकान या हाल के रूप में था। बाद में इसे मदरसे का रूप दिया गया और उसमें शिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। धीरे-धीरे करके उसमें नमाज भी पढ़ी जाने लगी। जिसका ग्राम प्रधान व ग्राम के हिंदू  समाज के व्यक्तियों द्वारा भी विरोध किया जा रहा था। संज्ञान में आने पर जेसीबी के द्वारा इस पूरी बिल्डिंग को ढहाया गया है और संबंधित के खिलाफ एंटी भूमाफिया के तहत राजस्व संहिता की निहित धाराओं में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें