फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Crime: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवती ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 24 Jul 2022 12:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक युवती ने यूपी पुलिस के सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के बछरायूं में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप यूपी पुलिस के सिपाही पर लगे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सिपाही वर्तमान में जनपद बाराबंकी में तैनात है। युवती का दावा है कि सिपाही ने उसके साथ कोर्ट मैरेज की है।
विज्ञापन


थाना रहरा के गांव रुस्तमपुर निवासी फौजिन्द्र यूपी पुलिस में सिपाही है और उसकी वर्तमान में उसकी तैनाती जिला बाराबंकी में है। बताया जाता है कि उसका थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ शादी किए जाने का वादा कर कई बार दुष्कर्म किया। 

काफी समय तक शादी नहीं करने पर युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसके साथ बातचीत भी बंद कर दी। युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़िता को साथ लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह को घटना से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


युवती ने सिपाही द्वारा अपने साथ कोर्ट मैरिज किए जाने का दावा करते हुए प्रमाण पत्र पेश किया। सीओ ने थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें