फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सभी पशुओं की होगी ईयर टैगिंग, खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर स्थित कान्हा गोशाला में सात गोवंशीय पशुओं की मौत और एक बीमार गाय को जिंदा दफनाने की कोशिश की गूंज शासन तक पहुंची तो रविवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह भी गोशालाओं की स्थिति जानने के लिए जिले में पहुंच गए। उन्होंने कान्हा गोशाला हसनपुर का निरीक्षण करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक भी की। जिसमें कहा कि कहा कि सभी पशुओं की ईयर टैगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर पशुधन और दुग्ध विकास विभाग के केबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कलक्ट्रेट में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए विभागवार हर एक बिंदु पर जानकारी हासिल की। गो संरक्षण से संबंधित पशुशालाओं में क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं, हरा चारा एवं भूसे तथा खली चोकर की स्थिति के बारे में जानकारी करते हुए कहा कि बीमार पशुओं का उचित इलाज होना चाहिए। कहा कि सभी पशुओं की ईयर टैगिंग कराई जाएगी। जिसमें पशु पालक की पूरी जानकारी होगी। जो भी पशुपालक गोवंश को छोड़ देते हैं, उन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने किसानों के अधिक दूध देने वाली नस्लों को पालने पर जोर दिया। उन्होंने सीवीओ से टीकाकरण का काम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि हसनपुर गोशाला के निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गईं थीं। जिनको दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि अभियान चलाकर 30 जून तक सड़कों पर छुट्टा पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाए। इस दौरान डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, सांसद कंवर सिंह तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें