फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अजय ने जीती 1600 मीटर मिल्खा सिंह दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। क्षेत्र के गांव तरौली में वार्षिक मिल्खा सिंह 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तरौली में वार्षिक मिल्खा सिंह 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय वनचावली, दूसरा स्थान जैना जाट व तीसरा स्थान प्रशांत लड़ाना ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह तंवर और जिला पंचायत सदस्य पति पिंटू भाटी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रागिनी कार्यक्रम भी हुआ। गायक कलाकार हरेंद्र नागर, शरद यादव, मनोज नागर, सुरेंद्र नागर, मोहित पटेल आदि ने एक से बढि़या एक रागिनी प्रस्तुत कर शमा बांध दिया।
इस दौरान ग्राम पंचायतों में अच्छा कार्य करने वाले प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजक सोनू नागर रहे। इस मौके पर देवराज नागर, जयपाल सिंह, बंटी प्रधान, गजेंद्र सिंह, प्रमोद नागर, भाजपा ओबीसी जिला मंत्री कोशिंदर नागर, दिनेश लोहिया, किसान मोर्चा संभल भाजपा के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, ऋषिपाल सिंह, सतवीर सिंह, सरोज देवी, मोनू भड़ाना, भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया, लोकेश विधुड़ी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें