फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू व वेव इंडस्ट्रीज के बीच हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। वेव इंडस्ट्रीज के डिस्टलरी प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने व समय से गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के नेताओं के बीच रविवार की दोपहर बाद वार्ता हुई। वार्ता में दोनों पक्ष में सहमति बन गई है। लेकिन भाकियू ने चेतावनी दी है कि समझौता लागू होने के बाद ही बेमियादी धरना समाप्त किया जाएगा। वहीं सोमवार को रोड जाम करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर बाद एसडीएम राजीव राज व सीओ श्वेताभ भास्कर की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं व मिल प्रबंधन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। वार्ता के दौरान भाकियू नेता अपनी मांग पर अड़े रहे। वार्ता में शामिल वेव इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने सात दिसंबर तक की गन्ना खरीद का भुगतान 30 दिसंबर तक व डिस्टलरी प्लांट समेत अन्य इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की सहमति व्यक्ति की। मिल प्रबंधन ने कहा कि विज्ञापन के जरिए स्थानीय युवाओं के आवेदन लिए जाएंगे और मानक पूरे करने वाले युवाओं को नौकरी दी जाएगी। वार्ता में शामिल भाकियू नेताओं ने दो टूक कहा कि जब तक मिल प्रबंधन समझौते को लागू नहीं करेगा। तब तक धरना जारी रहेगा।
वार्ता में शामिल युवा भाकियू के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि सोमवार को तहसील के सामने रोड जाम का कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है। वार्ता में सौवीर सिंह, सुभाष चीमा, अशोक प्रधान, राधेश्याम, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि मिल की ओर से आनंद कुमार, एसके तोमर, एके रेडी, जगतवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें