फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छात्र की हत्या के बाद नौगांवा सादात में लगाया जाम, हंगामा

Wed, 04 Oct 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात(अमरोहा)। बीए के छात्र की हत्या के बाद शिया-सुन्नी बिरादरी के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित परिजनों ने बुध बाजार चौराहे पर जाम लगा दिया। माहौल गरमाता देख पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। पुलिस ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। वहीं कस्बा में हालत बिगड़ने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की रात नौगांवा सादात में मोबाइल की दुकान पर कहासुनी के बाद दुकानदार ने दोस्त के साथ मिलकर मोहल्ला अलीनगर के रहने वाले शिया बिरादरी के बीए के छात्र मोहम्मद अली (21) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सुन्नी बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले अमीर आजम समेत दो युवकों के खिलाफ हत्यारोपी बनाया गया है। घटना के बाद से कस्बे में शिया-सुन्नी बिरादरी के लोगों के बीच तनाव की चिंगारी सुलगने में लगी है। अभी तक मृतक मोहम्मद अली के पिता रियाजुल हसन कुवैत से घर नहीं पहुंचे हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे परिवार के सदस्य बिरादरी के लोगों के साथ बुध बाजार चौराहे पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
इंस्पेक्टर राजेश तिवारी फोर्स के साथ मौके पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंच गईं। दोनों अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन लेकर गुस्साए परिजनों को शांत किया। करीब 45 मिनट जाम और हंगामा की स्थिति बनी रही। बुध बाजार चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर शिया-सुन्नी के तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। सौहार्द बिगड़ने का डर बना हुआ है। प्रकरण को लेकर आईबी, इंटेलिजेंस और एलआईयू की टीम सक्रिय हो गई हैं। कस्बे में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें