फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर युवती ने परिजनाें से बताया जान को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने वाली युवती ने अपने दो भाइयों सहित मायके के छह लोगों से अपनी व प्रेमी की जान को खतरा बताया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी 19 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसने गांव के युवक के साथ बीते साल नवंबर में प्रेम विवाह किया था। 13 दिसंबर को सब रजिस्ट्रार धनौरा के यहां पंजीकरण कराया। शादी के बाद वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही है।
उसका आरोप है कि ससुराल वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। मायके वाले ससुराल के घर में घुस कर हमला कर चुके हैं। उसे, पति और ससुराल वालों को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बंटी, पिंटू, सचिन, सौरभ, रिंकू, चरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। प्रेमी युगल को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें