अमरोहा। घरेलू विवाद के बाद युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपूर्द-ए-खाक कर दिया है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुई। यहां पर मजदूर का परिवार रहता है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक बीते कई दिनों से परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात को खाना खाने के बाद मजदूर का बेटा कमरे में सोने चला गया। अन्य परिजन दूसरे में कमरे में सो रहे थ। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक जब युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने भीतर जाकर देखा। इस दौरान उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। युवक की मौत से परिजन बदहवास हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया है।