फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति से अनबन के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पति से अनबन के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी करके घर का गुजारा करता है। सोमवार को उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो उसने कमरे में झांककर देखा। अंदर वह पंखे पर फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। उसने शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उसे अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें