हसनपुर (अमरोहा)। तहसील बार एसोसिएशन ने नवनिर्मित तहसील भवन में चेंबर के लिए पर्याप्त भूमि मुहैया कराने की मांग की है। अध्यक्ष मेघराज सिंह, संघर्ष समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह चौहान तथा पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने पत्रवार्ता करते हुए कहा कि 16 फरवरी से राजस्व न्यायालयों का निरंतर बहिष्कार होने के बावजूद अधिकारियों की उदासीनता चिंता का विषय है। उन्होंने बार के सदस्यों, जिला बार एसोसिएशन, कलक्ट्रेट बार अमरोहा, तहसील बार एसोसिएशन मंडी धनौरा, अमरोहा, नौगांवा सादात तथा सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर द्वारा हसनपुर बार के समर्थन में हड़ताल करने तथा बार के आंदोलन में निरंतर सहयोग कर रहे हसनपुर के विधायक महेंद्र खड़गवंशी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने अगली रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर अंतिम विकल्प के रूप में तहसील बार हसनपुर सब रजिस्ट्री कार्यालय का भी बहिष्कार करेगी तथा धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल व क्रमिक अनशन करने को बाध्य होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेंबरों, बार भवन, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष तथा शौचालय हेतु चार हजार वर्ग मीटर भूमि लिए बिना कोई समझौता नहीं होगा। इस मौके पर महासचिव पंडित राजीव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा सरन खड़गवंशी, महीपाल सिंह, शिवचरन सिंह, श्यौराज सिंह राणा, सुनील भटनागर, वीर सिंह,आफताब आलम, विनोद सक्सेना, नासिर अली, दिनेश प्रजापति, शेर सिंह भड़ाना, वीर सिंह त्यागी, संजय कुमार, पियूष शर्मा, हितेश त्यागी, मंगल सेन शर्मा, नंदराम सागर रहे।