फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कानपुर के साथियों के समर्थन में आगे आए अधिवक्ता, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कानपुर में मांगो को लेकर हो रही हड़ताल के समर्थन में बृहस्पतिवार को भी वकीलों ने हुंकार भरी। कानपुर के जिला जज के तबादले की मांग को लेकर यहां के वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम बीके त्रिपाठी व तहसीलदार भूपेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन की एक बैठक बार रूम में आयोजित हुई। जिसमें कानपुर प्रकरण को लेकर चर्चा की गई तथा कानपुर के अधिवक्तागण की मांगों का समर्थन किया गया। अध्यक्ष कृपाल सिंह यादव व सचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम बीके त्रिपाठी से मिला और अपनी मांग का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि कानपुर के जिला जज के तबादले के साथ-साथ हाईकोर्ट के द्वारा अवमानना के नोटिस को तत्काल वापस लिया जाए, प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराया जाए। ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से धमेंद्र पंवार, मनु त्यागी, नदीम अहमद, चरन सिंह, आलोक सिंह, प्रदीप गिल, दिनेश चौहान, अनीता शर्मा, आमिर अब्बासी आदि मौजूद रहे।
उधर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष हबीब अहमद एडवोकेट कानपुर प्रकरण को लेकर कानपुर के अधिवक्तागण की मांगों का समर्थन किया गया। तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए तमाम मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान सचिव सतेंद्रपाल सिंह, रमेश चन्द्र गोयल, मुस्ते हसन, एसपी सक्सैना, आसिफ हसन, सीमा सक्सेना, महफूज सिद्दीकी, शमीम अहमद तुर्क, हुकमसिंह चौहान, मंसूर अहमद, प्रमोद कुमार भटनागर, यशपालसिंह, पुष्करलाल गुप्ता, मोहम्मद फुरकान, जरगाम नकवी, इकराम फारूकी, विमलकिशोर वन्देमातरम, अमजद इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें