फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही प्रदेश में लागू होगा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट: शिरीष मेहरोत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य शिरीष कुमार मेहरोत्रा एडवोकेट ने कहा कि वे अधिवक्ता हित में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो जाएगा। वे अधिवक्ताओं की हर समस्या में उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन शिरीष कुमार मेहरोत्रा एडवोकेट ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं के संघर्ष में बराबर के शरीक हैं। हापुड़ के अधिवक्ताओं के शांति पूर्वक प्रदर्शन पर पुलिस ने जिस तरह से लाठीचार्ज किया है, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। वे अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट के लागू किए जाने के लिए प्रयासरत हैं। वर्तमान समय में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की बेहद जरूरत है। इस दौरान तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता, तहसीलदार न्यायिक लकी सिंह, नायब तहसीलदार योगेश कुमार व दीपक कुमार, बार अध्यक्ष हबीब अहमद एडवोकेट, सचिव सतेंद्र पाल एडवोकेट, आसिफ हसन, सऊद आसिफ, बाबर खान, अमजद इदरीसी, शौकीन मंसूरी, यशपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मुस्तेहसन,जयविंदर सिंह, विमल किशोर वन्देमातरम, महफूज अली सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें