एडीएम ने ईओ की मौजूदगी में सड़क खुदवा कर निर्माण कार्य में लगी सामग्री को चेक किया। नमूने लिए गए। एडीएम ने विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार और संबंधित फर्माें को काली सूची में डालने की नसीहत दी।
बुधवार को एडीएम बृजेश त्रिपाठी मोहल्ला वासुदेव नगर सोनगढ़ और पंडकी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत बनाई गईं सड़कों का निरीक्षण किया। सड़क मानक के अनुरूप बनाई गई हैं या नहीं, इसलिए खुदवा कर सामग्री का सैंपल लिए। ईओ डॉ. बृजेश कुमार को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य को स्वीकृत से अतिरिक्त नहीं कराया जाएगा। प्रत्येक निर्माण कार्य के सामग्री सैंपल को अगले दो वर्ष तक सुरक्षित रखा जाए। कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं करने वाली संबंधित फर्म और ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाए। सभी प्रकार के विकास कार्य मानकों के अनुरूप किए जाएगा। विकास कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। कहा कि अगर पहले से स्वीकृत कार्य से निर्धारित एस्टीमेट से अधिक काम कराने की जरूरत है, तो उसकी स्वीकृति नियमानुसार ली जाएगी।