फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदी जाएगी अतिरिक्त जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गंगा एक्सप्रेस वे का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अभी ट्रायल का काम चल रहा है। जल्द ही हाईवे पर वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। लेकिन इसी बीच औद्योगिक गलियारे का दायरा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जमीन खरीदी जाएगी। करीब 300 बीघा अतिरिक्त जमीन खरीदी जा सकती है। इस संबंध में उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यवाहक अधिकारी की और से सभी डीएम को पत्र भेजे गए हैं। औद्योगिक गलियारे के जमीन खरीदे जाने के लिए तेजी से प्रक्रिया की जा रही है। अमरोहा में करीब 23 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस वे निकल रहा है। जिले में मंगरौला में औद्योगिक गलियारा तैयार किया जाएगा। डीएम ने बताया कि फिलहाल अतिरिक्त जमीन खरीद के लिए कोई पत्र नहीं मिला है। जैसे निर्देश मिलेंगे उसके तहत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें