अमरोहा। एनपीएस व आवासों का किराया बढ़ाने के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने अमरोहा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को धरना प्रदर्शन कर सरकार की नितियों के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) के केंद्रीय आह्ववान पर शाखा अध्यक्ष मोहम्मद अनीस के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी नगर के रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहान न किए जाने, कर्मचारी आवासों का प्रति वर्ष किराया बढ़ाने, जर्जर आवासों की मरम्मत न कराने और कर्मचारियों से रोस्टर से अधिक डयूटी करवाने के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने ट्रैकमैन कैडर का प्रतिवर्ष अन्य विभागों में समायोजन कराने की मांग की है। इस दौरान कुलदीप चौधरी, हरसहाय, साकिर अली, सत्यवीर, दिलीप सिंह, पंकज तिवारी, पुरूषोत्तम सिंह, रामबहादुर, श्योराज, देवराज सिंह, हरस्वरूप, जेनेंद्र सिंह, सदाकत अली, मुमताज, मुर्तजा, लेखराज, आलमगीर आदि मौजूद रहे।