फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध न की जाए कार्रवाई : शलभ माथुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। निकाय निर्वाचन में बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने के स्थानों को क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी द्वारा चैक कर लिया जाए। चुनाव आयोग एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीआईजी शलभ माथुर ने अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों व निकाय चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण निबटाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नगर निकाय निर्वाचन में वार्ड बार जातिगत, सांप्रदायिकता प्रतिद्वंता की समीक्षा कर ले तथा वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार फोर्स का डिप्लायमेन्ट करना सुनिश्चित करें। पर्याप्त बल के पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन कराना सुनिश्चित करें। नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाया जाए। इस ओर सतर्क दृष्टि रखी जाए। समय-समय पर आने-जाने वाले रास्तों एवं ढाबों पर ईएनए आदि के दृष्टिगत आकस्मिक चेंकिग की जाए। धारा 107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही किए जाने के समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि किसी नाबालिग, मृत, अति वृद्ध व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट न भेजी जाए। किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कोई कार्यवाही न की जाए। अति संवेदनशील प्लस, अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर ली जाए। त्योहारों, निकाय चुनाव के दृष्टिगत कंट्रोल रूम में भिज्ञ व सक्रिय पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाए। सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी की जाए। किसी भी त्योहार से संबंधित सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करायी जाएतथा इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। महिला संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ, प्रभारी निरीक्षक, एसओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें