फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेजाब से झुलसी छात्रा ने तोड़ा दम, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

तेजाब से झुलसी कक्षा आठ की छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के 24 घंटे के भीतर सोमवार देर रात मेरठ के अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मेरठ में ही डॉक्टर के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है। छात्रा के ऊपर डाला गया तेजाब था या अन्य केमिकल इसकी जांच के लिए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
पुलिस ने घटना में नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों पर हत्या की धारा बढ़ाई गई हैं। रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। रविवार रात किसान परिवार के साथ घर में सोए थे। आधी रात के बाद करीब तीन बजे उनकी बेटी लघुशंका के लिए उठी। तभी किसी ने घर के दरवाजे पर आवाज लगाई। जैसे ही छात्रा ने दरवाजे की खिड़की (छोटा गेट) खोली, तो गांव निवासी प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ मारपीट की और उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया। इससे छात्रा बुरी तरह झुलस गई। किसी तरह घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा को झुलसी हालत में देखकर परिजन घबरा गए। तेजाब के हमले में छात्रा 60 फीसदी झुलस गई थी। घटना के 12 घंटे बाद सोमवार शाम करीब चार बजे परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मामले में छात्रा के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही रहने वाले प्रेमपाल व उसके बेटे योगेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना में नामजद प्रेमपाल और उसके बेटे योगेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें