फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गांव के युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी का साथी गेट पर तमंचा लेेकर खड़ा रहा। किशोरी के साथ वारदात को अंजाम दे रहे आरोपियों को पीड़िता के मासूम भाइयों ने देख लिया। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां निवासी एक ग्रामीण और उसकी पत्नी बीते शनिवार को बाहर गए थे। उसकी 12 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के दो युवक उसके घर में घुस गए। जिनमें एक युवक तमंचा लेकर रखवाली के लिए गेट पर खड़ा हो गया, जबकि दूसरे ने किशोरी को कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। दोपहर बाद किशोरी के माता-पिता आए। उनको किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। वह रविवार सुबह थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें