अमरोहा। किशोरी का अपहरण का दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जंगल की है। बिजनौर के एक गांव निवासी युवक की ससुराल नौगावां सादात थानाक्षेत्र के गांव में है। आरोप के मुताबिक बुधवार को वह अपनी साली को लेकर अपने गांव लौट रहा था। अभी दोनों पीलाकुंड गांव जंगल में पहुंचे थे। इस दौरान बाइक रोक कर जीजा-साली आपस में बात करने लगे। आरोप है कि तभी एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। अकबरपुर सिगली के जंगल में स्थित गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवक पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। बाद में बहन पीड़िता को लेकर नौगांवा सादात स्थित अपने गांव आई और थाने पहुंचकर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। संवाद