फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्राइवेट कंपनी में टेंडर दिलवाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का आरोप

Wed, 02 Aug 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। सैदनगली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने प्राइवेट कंपनी में टेंडर दिलाने के नाम पर चौदह लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी हरि सिंह का कहना है कि उनके घर पर इटौआ उर्फ हीरापुर थाना गुन्नौर जनपद संभल निवासी जान पहचान का एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने का कहा कि एक निजी कंपनी में पांच करोड़ रुपए का टेंडर हो रहा है। यह टेंडर आपको दिला सकता हूं। टेंडर की रकम की 20 प्रतिशत नकद धनराशि जमा करनी होगी। 14 लाख रुपए की रकम को तीन किस्तों में दे दिया। लेकिन निर्धारित समय में भी टेंडर नहीं मिल पाया। रकम लौटाने का कहा तो नहीं दी। आरोपी ने रुपये मांगने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
घेर पर खड़ा डंपर चोरी
हसनपुर। क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी जयपाल पुत्र राम सिंह रोजाना की तरह सोमवार की शाम अपना डंपर पड़ोसी देवदत्त के घेर पर खड़ा करने बाद घर चले गए थे। जैसे ही वह मंगलवार की सुबह डंपर वाले स्थान पर पहुंचे तो वहां से गायब था। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। क्राइम इंस्पेक्टर जितेंद्र बालिया ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें