एक समुदाय के युवक ने सोमवार को भड़काऊ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसमें हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इससे हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले में सुहेब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवक हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है, जिसमें गाजियाबाद जिले के डासना के शिव शक्ति पीठ के महंत यति नरसिंहानंद का भी जिक्र है। वीडियो दिनभर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल होता है, जिससे हिंदू समाज के लोगों में रोष है। वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों के पास पहुंची तो मामले की जांच की है। मामले में टीपी नगर चौकी इंचार्ज करमजीत सिंह ने रजबपुर थाना क्षेत्र के पीरगढ़ निवासी सुहेब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सुहेब ने अमरोहा नगर के एक मेडिकल स्टोर में ये वीडियो बनाई थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।