हसनपुर (अमरोहा)।
नगर में कूड़ा इकट्ठा करने गए सफाई कर्मचारियों से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का चालन किया गया है।
नगर पालिका हसनपुर के सफाई कर्मचारी शुभम कुमार, साहिल, सफाई नायक सुजीत कुमार सोमवार सुबह को मोहल्ला कायस्थान, कायस्थान, निकट लाल मस्जिद के पास सफाई कार्य कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के एक युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए सफाई नायक के पैर पर पहिया चढ़ा दिया था। इसके बाद बाइक सवार युवक ने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर मारपीट की थी। कूड़ा वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में फाजिल व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी फाजिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसका चालान किया गया है।