फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: क्लीनिक संचालन के घर हथियारों के बल पर लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हथियारबंद बदमाशों ने क्लीनिक संचालक और उसके परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर आभूषण व नकदी लूट ली। दो घंटे तक बदमाश घर में रहे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को चोरी मान रही है। थाना क्षेत्र के गांव नौनेर निवासी रिफाकत दिल्ली में फर्नीचर का काम करते हैं, जबकि उनके भाई लियाकत अली क्लीनिक संचालक हैं। लियाकत अली का कहना है कि मंगलवार रात करीब एक बजे चार बदमाश दीवार कूद कर घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने बरामदे में सो रहे लियाकत अली, उनकी भाभी नसरीन समेत पूरे परिवार को कब्जे में ले लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने आभूषण व दस हजार रुपये नकदी लूट लिए। लियाकत का आरोप है कि दो घंटे बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंंची। घटना की जानकारी ली। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया चोरी का मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिल गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें