फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेखपाल और कानूनगो ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/डिडौली। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को लेखपाल एवं कानूनगो को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन चक्र, अग्निकांड,बाढ़, शीतलहर, लू, सर्पदंश आदि की बेसिक जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

डिडौली के लैंडमार्क इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को आपदा प्रबंधन के तहत जन जागरूकता के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने की। प्रशिक्षण एनडीआरएफ व जनपद के मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया। जिसमें आपदा संबंधित बेसिक जानकारी, आपदा प्रबंधन चक्र, भारत में आपदा प्रबंधन का तंत्र, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पेरिस समझौता, आकाशीय बिजली, डूबना, अग्निकांड, बाढ़, शीतलहर, लू, सर्पदंश, आंधी तूफान, भूकम्प, ओलावृष्टि समेत कई आपदाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें ऐसी आपदाओं के समय क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए, के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अनुराग तोमर द्वारा सिलिंडर में अचानक आग लगने पर उससे बचाव एवं बुझाने के उपाय का प्रयोग करके बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में एडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यहां बताई गई जानकारियों एवं सुझाव से गांवों में लोगों को भी जागरूक करें। कार्यक्रम में तहसीलदार अमरोहा हेमंत कुमार गुप्ता, आपदा विशेषज्ञ विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें