फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के कुएं में हादसा, बाइक व कार गिरी, स्टंटमैन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी कस्बे में चल रहे शेख दाऊद बंदगी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मेले में लगे मौत के कुएं में रविवार देर रात स्टंट करते समय हादसा हो गया। कुएं के ट्रैक पर कार का मोबिल ऑयल रिसने से पहले बाइक सवार फिसल कर गिरा और फिर कार भी नीचे आ गई। स्टंट देख रहे दर्शकोें में से किसी ने हादसे की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हादसे में घायल बाइक स्टंटमैन फरमान अली को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा निवासी फरमान अली मौत के कुएं में बाइक दौड़ाता है। रविवार देर रात वह बाइक दौड़ा रहा था। उसके पीछे कार चल रही थी। दर्शक आनंद लेते हुए मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। अचानक कार के इंजन से मोबिल ऑयल रिसना शुरू हो गया। इससे ट्रैक पर फिसलन हो गई। इससे स्टंटमैन फरमान अली की बाइक फिसल कर नीचे गिर गई। चंद लम्हों बाद कार भी फिसल कर जमीन पर पड़े फरमान अली के ऊपर जा गिरी। आनन फानन कार हटा कर उसे बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हादसे से मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मौत के कुएं में हादसा हुआ है, इसमें घायल स्टंटमैन का उपचार कराया जा रहा है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें