फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा,आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कुत्ते को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की अपरान्ह यह हादसा हसनपुर रोड पर गांव छोया के मोड़ के पास हुआ। हसनपुर से गजरौला आ रही ई-रिक्शा के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बताते हैं कि चालक ने बचाने के लिए अचानक तेजी से ब्रेक लगाए। इससे ई-रिक्शा सड़क पर पलट गई और उसमें बैठे आठ लोग घायल हो गए। मौके पर भीड़ जुट गई। इनमें से जबर सिंह निवासी गांव सिरसा थाना रहरा और सुभाष चंद्र निवासी गांव मुबारकपुर कलां कोतवाली हसनपुर उपचार को सीएचसी पहुंचे। यहां से जबर सिंह को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें