गजरौला। हाईवे पर नाईपुरा के सामने किसी वाहन की टक्कर से एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक नीले रंग का लोअर, नीले रंग का बनियान और नीली व सफेद धारीदार शर्ट पहने है। जिससे उसके स्थानीय निवासी होने का संदेह है। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े 11 बजे एक राहगीर से सूचना मिली कि किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी है। उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर उसके जेब से कोई कागजात नहीं मिला। जिससे पहचान हो सके। अनुमान है कि वह किसी वाहन का चालक या परिचालक हो सकता है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। संवाद